फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Srinagar name are not in the list of smart city

13 नए स्मार्ट शहरों की सूची में भी जम्मू और श्रीनगर नहीं

Wed, 25 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Srinagar name are not in the list of  smart city
13 स्मार्ट सिटी की घोषणा - फोटो : Demo Pic.
केंद्र सरकार ने लखनऊ, फरीदाबाद. धर्मशाला और चंडीगढ़ समेत 13 शहरों को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया है। जम्मू और श्रीनगर का नाम इस सूची में भी शामिल नहीं है। इन शहरों का चुनाव ‘फास्ट ट्रैक कंप्टीशन’ के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को बताया कि जनवरी में आयोजित पहले चरण की प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए 23 राज्यों के 23 शहरों के बीच यह प्रतियोगिता करवाई गई। ये सभी शहर अपने-अपने राज्यों में शीर्ष पर थे। नई सूची में रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, रांची, वारंगल और अगरतला को भी जगह मिली है।
विज्ञापन


यूपी की राजधानी लखनऊ टॉप पर है। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर से जम्मू या श्रीनगर और उत्तर प्रदेश से मेरठ या रायबरेली में से एक-एक शहर का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘फास्ट ट्रैक कंप्टीशन’ के तहत चुने गए 13 शहरों में 30,229 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस तरह पूर्व में घोषित 20 शहरों के मिलाकर 33 शहरों में कुल 80,789 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित 100 शहरों में जगह नहीं बना सकने वाले सात राजधानी शहरों पटना (बिहार), शिमला (हिमाचल प्रदेश), नया रायपुर (छत्तीसगढ़), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), अमरावती (आंध्र प्रदेश), बंगलूरू (कर्नाटक) और तिरुवनंतपुरम (केरल) अन्य शहरों के साथ अगले चरण की प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मंगलवार को चयनित 13 शहरों में से चार छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और हरियाणा से हैं, जो भाजपा शासित हैं। दो शहर हिमाचल प्रदेश और मणिपुर के हैं जो कांग्रेस शासित हैं। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार है तो बिहार, जहां से भागलपुर का चुनाव हुआ है, में जदयू की सरकार है।

तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस तो त्रिपुरा में माकपा सत्ता में है। इसके अलावा प्रतियोगिता में विफल रहने वाले 23 में से 10 शहर अगले चरण की प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

ये 13 शहर होंगे स्मार्ट
लखनऊ, फरीदाबाद, धर्मशाला, चंडीगढ़, वारंगल, रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, रांची, अगरतला

स्मार्ट सिटी में ये चीजें होंगी खास

Jammu and Srinagar name are not in the list of  smart city
वेंकैया नायडु - फोटो : PTI
पानी और बिजली की अबाध आपूर्ति, सैनिटेशन और ठोस कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था, शहरी यातायात की आधुनिक व्यवस्था, सूचना तकनीक का बेहतर इस्तेमाल, ई-गवर्नेंस और जनता की बेहतर भागीदारी जैसी कुछ खास चीजें होंगी।

इसमें चयनित हर शहर को पहले साल 200 करोड़ रुपये और अगले पांच सालों तक 100-100 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों को भी इतनी ही राशि मिलानी होगी।

2019-20 तक 100 शहर होंगे स्मार्ट
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 2019-20 तक 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार अगले पांच साल में 48 हजार करोड़ रुपये तक की सहायता देगी। वर्ष 2015-16 के लिए 20 शहरों का चयन हो चुका है। मंगलवार को चयनित 13 शहरों सहित 40 शहरों का चयन 2016-17 के लिए किया जाएगा। बाकी के 40 शहरों का चुनाव अगले वित्त वर्ष में होगा। 

दोनों राजधानियों को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी : निर्मल
उप मुख्यमंत्री और आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. निर्मल सिंह को अभी भी उम्मीद है कि रियासत की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

​मंगलवार को गुवाहाटी में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की वकालत की। उनका दावा है कि उनसे बातचीत के बाद ही यह घोषणा की गई है।

डा. सिंह का कहना है कि शीघ्र ही दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लाया जाएगा। यह परियोजना इन शहरों को सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाएगी। यह राज्य की लंबे समय से लंबित मांग रही है। इसे पहले भी कई मंचों पर उठाया जा चुका है। स्मार्ट सिटी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी प्रयास किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed