{"_id":"5e03bde18ebc3e881737298f","slug":"jammu-and-kashmir-will-get-tourism-policy-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को पहली बार मिलेगी पर्यटन नीति, तैयार हो रहा है मसौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर को पहली बार मिलेगी पर्यटन नीति, तैयार हो रहा है मसौदा
Thu, 26 Dec 2019 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित वर्मा, जम्मू
अमित वर्मा, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir tourism
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन राज्य होने के बावजूद पर्यटन नीति का अभाव झेल रहे जम्मू-कश्मीर को शीघ्र ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले पर्यटन क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए उपराज्यपाल प्रशासन पहली बार नीति बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
पर्यटन विकास विभाग नीति का मसौदा तैयार कर रहा है। इसे आगामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में पेश किया जाएगा। अगले दो दशक की संभावनाओं और क्षमताओं पर आधारित नीति में फिल्म टूरिज्म, ईको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, हेल्थ एंड वेलनेस टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म आदि को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
नई नीति में कोशिश की जा रही है कि 70-80 के दशक के फिल्म टूरिज्म को वापस लाया जाए। इसके लिए कई अभिनेताओं को ब्रांड अंबेसडर बनाकर जम्मू-कश्मीर में फिल्म और दूसरे पर्यटन का प्रमोशन कराने की योजना है। पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन (इंसेंटिव) देने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नए सिरे से तैयार किए जा रहे मसौदे में जम्मू और कश्मीर के नए संभावित पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों को खींचने का काम किया जाएगा। नई नीति बनाने के लिए पर्यटन विभाग से कई सुझाव मांगे गए हैं। पर्यटन नीति को मजबूत बनाने के लिए एक एजेंसी की मदद ली जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों की तर्ज पर बेहतर पर्यटन नीति बनाने पर काम किया जा रहा है।
तीन वर्ष पहले भी तैयार हुआ था ड्रॉफ्ट
सूत्रों के अनुसार तीन वर्ष पूर्व पर्यटन नीति का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था जिस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
प्रदेश की पर्यटन नीति के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। अन्य राज्यों और प्रदेशों की पर्यटन नीति को ध्यान में रखकर नीति बनने से प्रदेश में पर्यटन विकास को और रफ्तार दी जा सकेगी।
- दीपिका के शर्मा, निदेशक पर्यटन विकास विभाग, जम्मू