फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Uncle-nephew die in drowning in Birma drain, accident happened while rescuing one while extracting sand

जम्मू-कश्मीर: बिरमा नाले में डूबने में चाचा-भतीजे की मौत, रेत निकालते समय एक को बचाते समय हुआ हादसा

Sun, 19 Sep 2021 12:40 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 19 Sep 2021 12:40 AM IST
सार

तीन घंटे की मशक्कत के बाद बचाव दल शवों को नाले से बाहर निकाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Uncle-nephew die in drowning in Birma drain, accident happened while rescuing one while extracting sand
नैनसू क्षेत्र में शनिवार को बिरमा नाले में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : ani

विस्तार

नैनसू क्षेत्र में शनिवार को बिरमा नाले में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों नाले से रेत निकाल रहे थे। उनकी पहचान वरुण कुमार (16) पुत्र विजय कुमार और दिलीप कुमार (40) पुत्र बिल्लो राम निवासी बड़ाली के रूप में हुई है। यह दोनों नाले से रेत निकालने का काम करते थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे दोनों नाले से रेत निकाल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से एक नाले में जा गिरा और उसे डूबता देख दूसरे ने भी छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे

उधर, मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित वर्मा ने कहा कि घटना काफी दुखद है। प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया था, लेकिन दोनों को ही नहीं बचाया जा सका है। शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने लोगों से बरसात में नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed