फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: UG sixth semester examinations could not be held in JU for the last one year

जम्मू-कश्मीर: जेयू में बीते एक साल से नहीं हो सकी यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं

Tue, 07 Sep 2021 10:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 07 Sep 2021 10:35 PM IST
सार

परिषद ने विवि प्रशासन से जल्द परीक्षाएं करवाने की लगाई गुहार। सितंबर पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। लेकिन अभी तक डेटशीट भी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: UG sixth semester examinations could not be held in JU for the last one year
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं बीते एक साल से नहीं हुई हैं। इस वजह से छात्रों का सत्र शुरू होने में देरी हो गई है। इसी मुद्दे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त में उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि 30 अगस्त तक डेटशीट जारी की जाएगी।

विज्ञापन


सितंबर पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। लेकिन अभी तक डेटशीट भी जारी नहीं की गई है। परिषद ने विवि प्रशासन से मांग की है कि इसी छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया। नतीजे भी जल्द घोषित किया जाएं ताकि पीजी प्रवेश शुरू हो सके और छात्रों का की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोक्लियर इंप्लांट्स के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, यहां मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी पहले सेमेस्टर के नजीते घोषित करेगा इसी सप्ताह क्लस्टर विवि
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू इसी सप्ताह यूजी पहले सेमेस्टर के नतीजे घोषित करेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक मुशताक अहमद ने बताया कि फरवरी से अप्रेल के अंत तक परीक्षाएं चलती रही थी। परीक्षा में रेगूलर और प्राइवेट किस्मों के छात्र थे। मई में कापी का मूल्यांकन होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते किसी भी अध्यापक ने उत्तर पुस्तिका से हाथ नहीं लगाया। इस वजह से नतीजे घोषित करने में देरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed