{"_id":"605571168ebc3e59281acb0d","slug":"jammu-and-kashmir-udhampur-police-arrested-two-drug-peddlers-and-seized-300-kgs-of-poppy-straw-and-rs-5-lakhs-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पुलिस को बड़ी कामयाबी, 300 किलो मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, पांच लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पुलिस को बड़ी कामयाबी, 300 किलो मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, पांच लाख की नकदी बरामद
Sat, 20 Mar 2021 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
चालक और ढाबा मालिक गिरफ्तार
- फोटो : ANI
जम्मू संभाग के उधमपुर में पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने 300 किलो भुक्की(मादक पदार्थ) की खेप और पांच लाख रुपये की नकदी के साथ टैंकर के चालक और ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
टैंकर चालक भुक्की की खेप लेकर ढाबा मालिक के पास बेचने जा रहा था। लेकिन इससे पहले की मांड में पुलिस ने टैंकर को भुक्की के साथ पकड़ लिया। चालक के साथ पूछताछ के बाद ढाबा मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर दोपहर के समय टिकरी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने डीएसपी साहिल महाजन और एसएचओ रैंबल चमन गोरखा के दिशानिर्देश पर मांड इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान घाटी से झज्जर कोटली की तरफ जा रहे टैंकर (जेके01एन-4703) को रोका। तलाशी लेने पर टैंकर में 15 बैग में छिपाई गई 300 किलो भुक्की बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक विनोद सिंह उर्फ अशोक निवासी बसवानी टिकरी को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेप को जम्मू के झज्जर कोटली में ढाबा मालिक इंद्र कुमार उर्फ निशू निवासी झज्जर कोटली के पास ले जा रहा था। पुलिस ने उसी समय ढाबे पर दबिश देकर पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की। इस राशि से ढाबा मालिक ने भुक्की को खरीदना था।
पुलिस को जांच में पता चला कि ढाबा मालिक लंबे समय से ट्रक चालकों को भुक्की बेचता था। टैंकर चालक उसको खेप घाटी से लाकर देता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अंडर सेक्शन 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।