{"_id":"60fda44d5db52f392a1d6e8c","slug":"jammu-and-kashmir-summer-vacations-over-vaccinated-teachers-and-workers-will-come-to-school-from-july-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गर्मियों की छुट्टियां खत्म, टीका लगवा चुके शिक्षक और कर्मी आज से आएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गर्मियों की छुट्टियां खत्म, टीका लगवा चुके शिक्षक और कर्मी आज से आएंगे स्कूल
Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:00 AM IST
सार
ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने का 26 जुलाई को ही होगा फैसला।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में 48 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियाें खत्म होने के बाद आज से संस्थान खुलेंगे। स्कूलों में टीका लगवा चुका टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ नियमित रूप से ड्यूटी पर आएगा। हालांकि ऑनलाइन क्लासेज पर सोमवार को फैसला लेकर शेड्यूल तैयार किया जाएगा। मंडलायुक्त सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गर्मी की छुट्टियों में रेडियो-टीवी क्लासेज नियमित चल रहीं थीं, लेकिन ऑनलाइन और कम्यूनिटी क्लासेज बंद थीं।
स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू रवि शंकर शर्मा ने कहा कि सोमवार से टीका लगवा चुका टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ स्कूलों में आएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्लासेज पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा। मंडलायुक्त के साथ आज बैठक होनी है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
गौरतलब है कि 8 जून से 25 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इस दौरान सप्ताह में एक बार बच्चों के साथ विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इंटरेक्शन और वीकली प्रोग्राम व असाइनमेंट दिए जाते थे। समर जोन में जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजौरी, रियासी और उधमपुर जिले में गर्मी की छुट्टियां थीं।ठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से
आपदा प्रबंधन विभाग की नई निर्देशावली के तहत सरकारी व निजी स्कूलों में वैक्सीन लगवा चुके शिक्षक सीमित संख्या में प्रशासनिक कार्यों के लिए आया करेंगे। वहीं इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में अधिकतम 25 लोगों के एकत्रित होने की ही अनुमति होगी। संक्रमण के मामले बढ़ने पर जिला उपायुक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना सकते हैं।