फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, relief to general category in JKCCE, age limit increased to 37 years

जम्मू-कश्मीरः जेकेसीसीई में सामान्य वर्ग को दी बड़ी राहत, आयु सीमा बढ़ाकर 37 साल की गई

Sat, 16 Jan 2021 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, relief to general category in JKCCE, age limit increased to 37 years
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेकेसीसीई) में सरकार ने सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 साल कर दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु सीमा 32 साल किए जाने के फैसले का उम्मीदवारों के अलावा राजनीतिक दलों की तरफ से कड़ा विरोध किया जा रहा था।

विज्ञापन


कई राजनीतिक दलों ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर अधिकतम आयु सीमा के मामले में रियायत देने का आग्रह किया था। उपराज्यपाल ने उम्मीदवारों की आयु सीमा के एक समय रियायत की घोषणा करते हुए कहा कि उम्मीदवारों व विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की मांग को देखते हुए आखिरी बार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु सीमा को 37 साल किया जा रहा है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों व सेवारत उम्मीदवारों लिए अधिकतम आयु सीमा 39 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 40 साल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed