{"_id":"616530d58ebc3e056874db82","slug":"jammu-and-kashmir-preparation-of-air-service-for-four-more-cities-from-jammu-in-the-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्योहारी सीजन में जम्मू से चार और शहरों के लिए विमान सेवा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्योहारी सीजन में जम्मू से चार और शहरों के लिए विमान सेवा की तैयारी
Tue, 12 Oct 2021 12:23 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:23 PM IST
सार
चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून की उड़ान बहाल करने, अमृतसर के लिए शुरू करने पर विचार। लोड पेनल्टी हटाने, एटीएफ कर में कमी से एयरलाइन की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
जम्मू विमानपत्तन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस त्योहारी सीजन में जम्मू एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। जम्मू से चंडीगढ़, अमृतसर, लखनऊ और देहरादून के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। हालांकि अभी लोगों के कम रुझान के कारण फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन यात्री संख्या बढ़ते ही विमान कंपनियां नियमित सेवा शुरू करेंगी।
जम्मू एयरपोर्ट के लिए लोड पेनल्टी हटाने, एटीएफ कर में कटौती, देर शाम की फ्लाइट शुरू करने और रनवे के विस्तार के बाद से विमानों की आवाजाही को बढ़ाने की कवायद पर काम चल रहा है। इस कड़ी में जम्मू एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसमें ज्यादातर उड़ानें कोविड के कारण बंद चल रही थीं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रबंधन और विमान कंपनियों ने फ्लाइट दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक एसके गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़, अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन कम रुझान के चलते फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि इन शहरों के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ते ही फ्लाइट को शुरू किया जाएगा।
जम्मू- लखनऊ के बीच फ्लाइट कोविड के पहले नियमित रूप से चलती थी। इंडिगो विमान कंपनी की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाता था। यह फ्लाइट जल्द होगी। लखनऊ से सुबह सात बजे उड़ान होती थी, जो सुबह 8:20 पर जम्मू पहुंचती थी।