{"_id":"60fbe69c7187fd7b2a716561","slug":"jammu-and-kashmir-pradesh-congress-committee-president-ghulam-ahmad-mir-meets-sonia-gandhi-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे मीर: सोनिया गांधी और राहुल से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे मीर: सोनिया गांधी और राहुल से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा
Sat, 24 Jul 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 03:38 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। मीर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। लोगों से संबंधित मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर ने पार्टी आलाकमान को जम्मू और कश्मीर संभाग में संगठनात्मक मामलों और गतिविधियों से अवगत कराया। परिसीमन आयोग की हालिया यात्रा , सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। बेरोजगारी, लॉकडाउन के कारण प्रदेश के लोगों को हुए आर्थिक नुकसान पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने नेतृत्व को वर्तमान सरकार और लोकप्रिय सरकार की अनुपस्थिति में लोगों के बीच अलगाव के नतीजों के बारे में भी जानकारी दी, जिससे लोगों में बेचैनी पैदा हुई, इसके अलावा उन्हें जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की हालिया यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पार्टी आलाकमान ने लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। किसी भी परिस्थिति में लोगों को पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ