फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Political parties engaged in preparing agenda to meet Delimitation Commission

जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग से मिलने का एजेंडा तैयार करने में जुटे राजनीतिक दल

Sat, 03 Jul 2021 09:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 03 Jul 2021 09:47 PM IST
सार

भाजपा, पीडीपी, अपनी पार्टी को मिल चुका न्यौता।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Political parties engaged in preparing agenda to meet Delimitation Commission
परिसीमन आयोग - फोटो : चुनाव आयोग

विस्तार

परिसीमन आयोग से मिलने का न्यौता मिलने के बाद राजनीतिक दल एजेंडा तैयार करने में जुट गए हैं। आयोग को छह जुलाई को श्रीनगर में और आठ जुलाई को जम्मू में राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करनी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर एजेंडा व ज्ञापन तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि परिसीमन आयोग से मुलाकात का न्यौता पार्टी को मिल चुका है। पार्टी के नेता परिसीमन आयोग से मिलेंगे और उनके समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए एजेंडा व ज्ञापन तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- परिसीमन आयोग: जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को दो विस क्षेत्रों में बांटने की मांग, परिसीमन टीम को कई दल सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी का कहना है कि उनकी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर में भी और जम्मू में भी परिसीमन आयोग से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव के अलावा राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई जाएगी। पार्टी नेताओं के साथ एजेंडा तैयार करने का काम जारी है। आयोग को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

वहीं, पीडीपी के उपाध्यक्ष हमीद चौधरी का कहना है कि परिसीमन आयोग से मुलाकात करने का न्यौता मिला है, लेकिन मुलाकात करनी है या नहीं। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जो भी फैसला लेंगी उस पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed