फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: PDP distances itself from Delimitation Commission, says it is already decided what is going to happen

जम्मू-कश्मीर:पीडीपी ने परिसीमन आयोग से बनाई दूरी कहा- पहले से तय है क्या होने वाला है

Wed, 07 Jul 2021 10:23 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 07 Jul 2021 10:23 AM IST
सार

आयोग के पैनल को बताया गैर सांविधानिक और गैर कानूनी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: PDP distances itself from Delimitation Commission, says it is already decided what is going to happen
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की परिसीमन प्रक्रिया से किनारा कर लिया है। पीडीपी के महासचिव गुलाम नबी हंजूरा ने परिसीमन आयोग के पैनल की अध्यक्ष सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजना देसाई को पत्र लिखकर कहा है कि आयोग के पास जम्मू-कश्मीर में परिसीमन करने का सांविधानिक व कानूनी आधार नहीं है। यह केवल दिखावा है। केंद्र ने जम्मू-कश्मीर की अवाम के हक और कम करने की योजना बना रखी है, जिसे पैनल के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


दो पेज के पत्र में हंजूरा ने कहा कि परिसीमन की कसरत असल में केंद्र की सुनियोजित प्रक्रिया है, जिससे जम्मू-कश्मीर की अवाम के हितों को और ठेस पहुंचेगी। पत्र में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाकर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का जिक्र किया गया है। पीडीपी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया गया। लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए। ऐसी परिस्थितियों में परिसीमन आयोग के पास कोई सांविधानिक व कानूनी अधिकार नहीं रह जाते। इसे देखते हुए पीडीपी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन


एक पार्टी के राजनीतिक दृष्टिकोण पर चल रही प्रक्रिया
पीडीपी ने भाजपा का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि परिसीमन की प्रक्रिया से यह भी अंदेशा है कि एक राजनीतिक पार्टी के विजन को पूरा किया जा रहा है। अन्य लोगों की राय और नजरिए पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता


पीएम से बैठक के बाद भी निराशा
पीडीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने की वजह राजनीतिक प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदम को स्वीकार करना था, लेकिन पीएम से बैठक के बाद ही हालात नहीं बदले हैं। विश्वास बहाली के लिए कई सुझाव दिए गए लेकिन जमीनी स्तर पर इसके उलट हो रहा है। कर्मचारियों के चरित्र की वेरिफिकेशन का आदेश और दरबार मूव की व्यवस्था खत्म करने के फैसले ने जम्मू और कश्मीर संभागों की खाई को और बड़ा करने का काम किया है।

नेकां के बागी नेता ने पीडीपी को सराहा
नेशनल कांफ्रेंस के बागी नेता और पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता आगा रहुल्लाह मेहंदी ने परिसीमन प्रक्रिया पर पीडीपी के स्टैंड का समर्थन किया है। मेहंदी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए कोई भी वक्त देर नहीं होता। उम्मीद है कि पीडीपी का आयोग के नाम पत्र एक संयुक्त आम राय बनाएगा। पूर्व मंत्री और प्रभावशाली शिया नेता ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद पार्टी आला कमान के रवैए पर नाइत्तेफाकी जताते हुए पार्टी से बगावत कर दी थी। प्रधानमंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की बैठक के बाद भी मेहंदी ने कश्मीरी नेताओं का कड़ा विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed