{"_id":"5f81354e1ee6e424186d35b7","slug":"jammu-and-kashmir-pakistan-violated-ceasefire-in-mankote-sector-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दिया करारा जवाब
Sat, 10 Oct 2020 09:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
जम्मू और कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट सेक्टर में आज संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है।
पाक ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में 10 अक्टूबर को लगभग 01:30 बजे युद्ध विराम का उल्लंघन किया, पाकिस्तानी सेना ने सीमापार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
इससे पहले कुछ दिन की खामोशी के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा के नौगाम, पुंछ के कसबा, कीरनी और गुलपुर में सेना की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की।
विज्ञापन
इसमें कसबा गांव में घर के बाहर काम कर रही एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम पांच बजे कसबा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। यूनिवर्सल मशीनगन के साथ ही मोर्टार बरसाए गए। गोलाबारी में एक महिला घायल हो गई। गोली उनके दाएं हाथ पर आ लगी, जिससे वह घायल होकर करीब दस फुट नीचे जा गिरीं।

उसे परिजनों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान हमीदा बी (40) पत्नी मोहम्मद दीन निवासी कस्बा के रूप में हुई है। उपायुक्त राहुल यादव ने रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की। गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।
दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने एक बार फिर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर एक घंटे तक गोलाबारी की। शुक्रवार सुबह 10 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। इसमें मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक घंटे तक गोलाबारी जारी रही। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी बुधवार को पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में गोलाबारी की थी।