फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: OPD will start soon in Jammu's Super Specialty and Psychiatry Hospital

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सुपर स्पेशलिटी और साइकाइट्री अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी

Fri, 04 Jun 2021 06:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 04 Jun 2021 06:17 PM IST
सार

अब गैर कोविड मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधा पर जोर, स्वास्थ्य विभाग कर रहा विचार।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: OPD will start soon in Jammu's Super Specialty and Psychiatry Hospital
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने पर अब स्वास्थ्य विभाग सामान्य मरीजों के लिए भी ओपीडी और रूटीन ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अगले कुछ दिनों में पूरा रोड मैप तैयार कर चरणबद्ध तरीके से जम्मू के दो अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और साइकाइट्री अस्पताल को नॉन कोविड घोषित कर यहां पर ओपीडी सेवा सहित रूटीन ऑपरेशन शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। जीएमसी की प्रिंसिपल व डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा एमएस व अन्य संबंधित डॉक्टरों से इस विषय पर चर्चा कर रही हैं।
विज्ञापन


जम्मू में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी होने से यहां पर कुछ अस्पतालों को गैर कोविड घोषित कर ओपीडी व रूटीन ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जा सकती है। डॉ. शशि सूदन शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद अब कोशिश की जा रही है कि गैर कोविड मरीजों को भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

इसके लिए चरणबद्ध तरीके से ओपीडी की सेवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व साइकाइट्री अस्पताल में शुरू करने की तैयारी है। रोड मैप बनाया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में सामान्य मरीजों के लिए अस्पतालों के द्वार खुलेंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद पांच मई से जीएमसी व एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी सेवा व रूटीन ऑपरेशन बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed