{"_id":"60ba19918ebc3e40c8409b72","slug":"j-k-dgp-dilbagh-singh-visits-police-component-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा
Fri, 04 Jun 2021 05:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:46 PM IST
सार
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रदेश के डीजीपी ने सोपोर का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें वर्तमान हालात के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को सोपोर का दौरा किया। उनके साथ आईजीपी कश्मीर भी थे। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
बता दें कि डीजीपी ने सोपोर जिला पुलिस के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए यह दौरा किया। उन्हें सोपोर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर एसपी सोपोर सुधांशु वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
जवानों के साथ बातचीत करते हुए डीजीपी ने कानून व्यवस्था और आतंकवाद से निपटने में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सभी की सराहना की। साथ ही कोविड-19 को मात देने में किए जा रहे जवानों के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राकेश पंडिता की हत्या का मामला, सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें