फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: One Pakistani among the terrorists killed in Hyderpora

जम्मू-कश्मीर : हैदरपोरा में मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी, कॉल सेंटर को बना रखा था पनाहगाह

Wed, 17 Nov 2021 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर 
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:35 AM IST
सार

मारा गया पाकिस्तानी आतंकी रविवार को डाउनटाउन इलाके में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में शामिल था। मुठभेड़ में घायल कॉल सेंटर संचालक ने भी तोड़ा दम, कुल चार मारे गए।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: One Pakistani among the terrorists killed in Hyderpora
श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान जवान। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शहर के हैदरपोरा इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में घायल आतंकियों के एक और मददगार ने दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी समेत दो दहशतगर्द तथा मकान मालिक समेत दो मददगार मारे गए। जांच के दौरान पता चला कि मकान में चल रहे कॉल सेंटर में आतंकियों का पनाहगाह चलाया जा रहा था। मारा गया पाकिस्तानी आतंकी रविवार को डाउनटाउन इलाके में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में शामिल था। 

विज्ञापन


आतंकियों के पास से दो पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जांच के लिए डीआईजी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। विपक्षी पार्टियों ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मकान मालिक को आतंकियों का पनाहगार माना जाएगा। दूसरा मददगार पेशे से ठेकेदार है, जो मकान के तीन कमरे किराये पर लेकर अवैध रूप से कॉल सेंटर चला रहा था। मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की पहचान बिलाल भाई उर्फ हैदर के तौर पर हुई है। दूसरा आतंकी रामबन जिले के बनिहाल का गुल है, जिसके परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया है। दोनों आतंकियों की डीएनए सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि सोमवार रात हैदरपोरा इलाके में नेशनल हाईवे के पास एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इमारत में संदिग्ध कॉल सेंटर की जांच करने के लिए सुरक्षा बल इमारत के मालिक अल्ताफ अहमद डार के साथ-साथ किरायेदार मुदासिर अहमद को साथ लेकर ऊपर की ओर बढ़े। जैसे ही तलाशी दल इमारत की ऊपरी मंजिल के एक कमरे की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई।

हालांकि, शुरुआती गोलीबारी में तलाशी दल के साथ जा रहे दोनों व्यक्तियों को गोलियां लगीं और चोट के कारण उनकी मौत हो गई। बाद में कमरे में छिपे दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार दिया। बताते हैं कि मारे गए मुदासिर ने रविवार को डाउनटाउन में हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षित अपनी कार से मौके से निकाला था। 

मददगारों को थी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी
प्रारंभिक जांच के अनुसार मकान मालिक और कॉल सेंटर संचालक को आतंकियों के छिपे होने की पूरी जानकारी थी। वे इस जानकारी को पुलिस से छिपाकर बाकायदा आतंकियों की मदद कर रहे थे। इसलिए उन्हें आतंकियों का मददगार माना जाएगा। आईजी के अनुसार कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देख शव को रात में ही हंदवाड़ा ले जाकर मंगलवार सुबह दफनाया गया।

डाउनटाउन में हुए हमले में शामिल था पाकिस्तानी आतंकी 

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारा गया पाकिस्तानी आतंकी बिलाल भाई रविवार को पुलिस पार्टी पर डाउनटाउन में हुए आतंकी हमले में शामिल था। उस घटना को अंजाम देने के बाद मुदासिर ने बिलाल को अपनी गाड़ी में बिठाकर इस घर तक पहुंचाया था और उसे यहीं रखा था। मुदासिर बिज़नेस करता था लेकिन साथ में आतंकियों का मॉड्यूल भी चलाता था। वह दक्षिण और उत्तरी कश्मीर से लाकर आतंकियों को अपने घर में रखता था। वहीं से आतंकी ऑपरेट करते थे।  

आईजी ने बताया कि मुदासिर अहमद ने ़अल्ताफ  के घर की ऊपर वाली मंजिल पर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर में आतंकी ठिकाना बना रखा था। इस मंजिल पर छह केबिन हैं। तीन में से एक कमरे में आतंकी ठिकाना मिला है जिसमें से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 6 मोबाइल फोन (आतंकियों के पास से), 4 मोबाइल (हाईडआउट) से बरामद हुए हैं। जबकि कॉल सेंटर के केबिन से 6 कंप्यूटर, 6 सीपीयू, यूएसए के नक्शे आदि बरामद हुए हैं।

इसके अलावा गरम कपडे़, ड्रग्स, कोरेक्स, किचन का सामान, टीवी, घायल होने के बाद आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed