फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Now you will have to wait a little for driving license, instead of 300, only 200 trials

जम्मू-कश्मीर: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब करना होगा थोड़ा इंतजार, 300 की जगह होंगे 200 के ही ट्रायल

Thu, 10 Jun 2021 06:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 10 Jun 2021 06:53 PM IST
सार

आरटीओ जम्मू ने कोरोना के बीच सावधानी के लिए स्लॉट की संख्या कम की।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now you will have to wait a little for driving license, instead of 300, only 200 trials
driving license

विस्तार

कोरोना कर्फ्यू के कारण करीब एक महीने तक बाधित रही ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। 31 मई से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जम्मू में लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। महामारी के बीच सावधानी बतरने के लिए हफ्ते में निर्धारित तीन दिन में अब 600 लाइसेंस बनाए जा रहे हैं, जबकि सामान्य हालात में संख्या 900 की होती थी।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ ज्यादा न हो इसलिए कार्यालय में निर्धारित दिनों में से हर दिन अब 300 की बजाय 200 लोगों को ट्रायल के लिए बुलाया जा रहा है। आरटीओ जम्मू सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खानपुर, नगरोटा व नवराल में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल ले रहा है।
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्य के दौरान आरटीओ जम्मू में 28 दिन तक काम प्रभावित हुआ है, जिसमें लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया 12 दिन तक ठप रही। इस अवधि के दौरान तीन हजार के करीब ड्राइविंग लाइसेंस अटके थे। 31 मई से यह प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से अभी तक अधिकांश पेंडेंसी को क्लीयर किया चुका है। इसके साथ शेष बचे आवदकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सीबीएसई पैटर्न पर होंगी जेके बोर्ड की 9वीं कक्षा की परीक्षाएं

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जारी है। सबसे पहले पेंडेंसी को क्लीयर किया जा रहा है। डीएल बनवाने के लिए हफ्ते में तीन दिन निर्धारित किए गए हैं, जिसके लिए नवराल, खानपुर और नगरोटा में ट्रायल हो रहे हैं। ऐसे में काफी संख्या में बचे ड्राइविंग लाइसेंस को क्लीयर किया है। - धनंतर सिंह, आरटीओ, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed