फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Not only brave police officers are also artists and artists

जम्मू कश्मीर: सिर्फ जांबाज ही नहीं, कलाकार और फनकार भी हैं पुलिस के अफसर, पढ़ें खास रिपोर्ट

Wed, 28 Dec 2022 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 05:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के ये अफसर गायकी, नृत्य, और गिटार बजाने के हुनर से लोगों को अपना मुरीद बना रहे हैं। ऐसे ही कुछ पुलिस अफसरों के गीत संगीत और नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Not only brave police officers are also artists and artists
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

खाकी पहने इन अफसरों को देख रौब से हिचक नहीं होती, बल्कि लोग बेहिचक फरमाइश करते हैं - जनाब वो गाना सुना दीजिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के ये अफसर गायकी, नृत्य, और गिटार बजाने के हुनर से लोगों को अपना मुरीद बना रहे हैं। ऐसे ही कुछ पुलिस अफसरों के गीत संगीत और नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। यहां तक कि खुद इन अफसरों ने अपने गीत संगीत और नृत्य कला के वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर अपलोड कर रखे हैं। ड्यूटी से इतर फुर्सत के पलों में बनाए गए यह वीडियो देखने वालों को खूब पसंद भी आ रहे हैं।

विज्ञापन


जेकेपीएस अफसर भरत शर्मा को नृत्य का काफी शौक है। इसे वह लोगों के साथ सांझा करते हैं। वे सिद्धू मूसेवाला, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन और दक्षिण की फिल्मों के गानों पर खूब थिरके हैं। दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गानों पर नृत्य कर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। 
विज्ञापन


विक्रम भगत को गाने का शौक है। वह उस समय चर्चा में आए। जब रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर उन्होंने गिटार के साथ ‘नीले नीले अंबर पर... गाना गाया था। इसके बाद से लगातार विक्रम के गाने पसंद किए जाने लगे। इस समय विक्रम शहर में डीएसपी ट्रैफिक पुलिस हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गिटार बजाते कई गाने अपलोड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर जिले में तैनात इंस्पेक्टर राकेश जमवाल राजा का पुलिस महकमे में भी काफी नाम है। वह अपनी आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देशभक्ति पर भी कई गाने गाए हैं। इसमें स्लमगडॉग मिलिनेयर का गाना ‘जय हो...’ शामिल है। वह अकसर पुलिस के कार्यक्रमों और महफिलों में अपनी आवाज से रंग जमा देते हैं। राकेश के यूट्यूब और फेसबुक पर कई वीडियो हैं। 

इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह का गाना ‘कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता...’ भी खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि डीएसपी विक्रम भगत ने भी परमजीत सिंह का गाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अपलोड किया है। 


जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ जीवन कुमार अपने रैप से टीवी पर भी धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चकित कर दिया था। जीवन कुमार के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed