जम्मू-कश्मीर: राजोरी मुठभेड़ में जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद, कटड़ा में बन रहा दुर्गा भवन समेत पांच बड़ी खबरें
राजोरी के थानामंडी में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हुए हैं। उधर, वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें वैष्णो देवी के दरबार के पास भीड़ से राहत मिलने के साथ ठहरने की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि थानामंडी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के एक जेसीओ(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) को गोली लग गई। आनन-फानन उनको नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: भीड़ से राहत के साथ मिलेगी ठहरने की आधुनिक सुविधा, जानिए खास बातें
वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें वैष्णो देवी के दरबार के पास भीड़ से राहत मिलने के साथ ठहरने की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए भवन के करीब दुर्गा भवन का निर्माण किया जा रहा है। 4000 यात्रियों की क्षमता वाले इस उच्च सुविधाओं से लैस भवन पर 24.4 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना को 18 अगस्त 2022 को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बुधवार को दुर्गा भवन का शिलान्यास किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जल्दी करो ये आखिरी घड़ी है: मौत से पहले खुद ऐसे गिड़गिड़ाते हैं युवाओं को जन्नत के ख्वाब दिखाने वाले आतंकी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान घिरे स्थानीय आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया जाता है। इसके लिए आतंकी के परिजनों को भी मुठभेड़ स्थल पर बुलाया जाता है। सुरक्षाबलों और परिजनों की बात न मानने के बाद आतंकियों का खात्मा किया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे गांव में दिखे संदिग्धों पर वीडीसी सदस्य ने की फायरिंग, जारी है तलाशी अभियान
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना और पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आतंकी फंडिंगः पाकिस्तान की एमबीबीएस सीटें बेचने में चार अलगाववादी गिरफ्तार, अल्ताफ और मंजूर की तलाश
कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस की सीटें बेच कर टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को चार अलगाववादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें हुर्रियत कांफ्रेंस के कुछ लोग भी शामिल हैं। ये सीटों को बेचने से मिलने वाला पैसा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में इस्तेमाल करते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें