फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news including Mehbooba Mufti threatens central government and elimination of three terrorists in Tral

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को दी धमकी, त्राल में तीन आतंकियों का खात्मा समेत पांच बड़ी खबरें

Sat, 21 Aug 2021 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Aug 2021 05:34 PM IST
सार

अक्सर पाकिस्तान का राग अलापने वाली पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने इस बार केंद्र सरकार को अफगानिस्तान से सीख लेने की नसीहत दी है। धमकी भरे अंदाज में दिए गए महबूबा के बयान की देश में आलोचना हो रही है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि महबूबा बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। उधर, त्राल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news including Mehbooba Mufti threatens central government and elimination of three terrorists in Tral
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पड़ोसी(अफगानिस्तान) को देखो। जहां से महाशक्ति अमेरिका को अपनी सेना वापस बुलानी पड़ी। अमेरिका बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस जाने पर मजबूर हो गया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर केंद्र सरकार वाजपेयी के सिद्धांत पर वापस नहीं आती है और बातचीत शुरू नहीं करती, तो बर्बादी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


तस्वीरें: मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का वकील शाह, त्राल में की थी भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या
दो जून को दक्षिण कश्मीर के त्राल में देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन आतंकी शामिल थे। जिसमें से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी वकील शाह को शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। जिनके पास से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और अन्य सामान बरामद किया गया है। आतंकी वकील शाह के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है। उन्होंने यह भी बताया है कि वकील शाह राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


J&K Encounter: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी इलाकों में यह मुठभेड़ चल रही थी। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर पहुंची संसदीय स्थायी समिति की टीम, कहा- कश्मीरी पंडितों की जल्द होगी ससम्मान वापसी
गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद समिति के लगातार प्रदेश में दौरे होते रहे हैं। शनिवार को टीम ने श्रीनगर के लाल चौक स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग का किया दौरा किया। इसके अलावा अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में जाना। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: हर साल 600 लाख किलो मटन खा जाते हैं लोग, कम पड़ने पर दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ता है
प्रदेश में लगातर मटन की खपत बढ़ रही है। लोग हर साल 600 लाख किलो मटन खा जाते हैं। मांग में बढ़ोतरी के बावजूद इसकी उपलब्धता नहीं बढ़ पा रही। यही कारण है कि आधे से ज्यादा मटन बाहरी राज्यों से प्रदेश में पहुंचता है। पशु एवं भेड़ पालन विभाग की ओर से कुछ योजनाएं उपलब्धता बढ़ाने के लिए शुरू की गई हैैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed