फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news in hindi, Union Minister writes letter to Ministry of AYUSH to open Homoeopathic College

जम्मू-कश्मीरः होम्योपैथिक कॉलेज खोलने के लिए केंद्रीय मंत्री ने आयुष मंत्रालय को लिखा पत्र

Sat, 09 Jan 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir news in hindi, Union Minister writes letter to Ministry of AYUSH to open Homoeopathic College
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पहले होम्योपैथी कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन को मंजूरी दिए जाने और रख होशियारी के चिन्हित जमीन पर इसे खोले जाने की अनुशंसा की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रस्ताव के अनुसार आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक को इस संबंध में अनुशंसा पत्र भेजा है। इसमें अखनूर में मंजूर हुए आयुर्वेदिक कॉलेज और गांदरबल में मंजूर हुए यूनानी कॉलेज के बाद प्रदेश को पहला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज दिए जाने के लिए आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर प्रदेश के पहले राष्ट्र स्तरीय होम्योपैथी कॉलेज के लिए कठुआ प्रशासन ने प्रसिद्ध महाकाली जसरोटा माता मंदिर के नजदीक 57 कनाल एक मरला जमीन का चयन किया है, जिसे कुछ माह पहले अतिक्रमण मुक्त करवाने के साथ ही राजस्व दस्तावेज आईएसएम निदेशालय जम्मू को भेजे जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन को इस जमीन को जल्द चिह्नित कर दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इसे मंजूरी दिलाने का भी भरोसा दिलाया है। मंत्री की ओर से आयुष मंत्रालय को लिखे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द मंजूरी मिलने के साथ ही प्रदेश के पहले और जिले में बनने वाले होम्योपैथी कॉलेज का काम भी शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


होम्योपैथी के नोडल अधिकारी डॉ. बीआर डब्ब ने कहा कि उनकी ओर से प्रयास जारी है कि कठुआ के लोगों को होम्योपैथी कॉलेज की सौगात मिले। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद होम्योपैथी एसोसिएशन को भी उम्मीद बंधी है कि कठुआ में कॉलेज खोलने को लेकर कवायद आगे बढ़ेगी। बताया कि यदि इस संस्थान को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश से हर साल होम्योपैथी कोर्सेज के लिए अन्य राज्यों में जाने वाले लगभग तीन सौ विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही आयुर्वेद और यूनानी के बाद आईएसएम का यह तीसरा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान प्रदेश में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने 65 कनाल जमीन का लिया जायजा

आईएसएम निदेशालय की ओर से जिला प्रशासन को भूमि की उपलब्धता के संबंध में लिखे जाने के बाद वीरवार को डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत और नोडल अधिकारी डॉ

बीआर डब्ब ने अमाला के नजदीक 65 कनाल जमीन का जायजा लिया। हाईवे के नजदीक देखी गई इस जगह को होम्योपैथी कॉलेज के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed