फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: covid test will be done at tourist places

जम्मू-कश्मीर : पर्यटन स्थलों पर होगा कोविड टेस्ट, बिना वैक्सीन आने पर लगेगा टीका 

Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
सार

  • उधमपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, कोविड टेस्ट के साथ वैक्सीन टीमें भी तैनात
  •  पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर, सुद्धमहादेव और मानतलाई में भीड़ जुटने पर बढ़ाई सख्ती
  •  गुलमर्ग, टंगमर्ग में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: covid test will be done at tourist places
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर अब कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना पहुंचने वालों का कोविड टेस्ट होगा। यदि वैक्सीन लगाए बिना पर्यटक आते हैं तो उन्हें टीका लगाने के बाद ही पर्यटन स्थलों में प्रवेश मिलेगा। जम्मू संभाग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर, सुद्धमहादेव और मानतलाई जाने वाले पर्यटकों की जांच और वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन ने टीमें तैनात कर दी हैं। 

विज्ञापन


कश्मीर संभाग में भी प्रशासन ने टास्क फोर्स गठित कर पर्यटन स्थलों पर कोविड गाइडलाइन के सख्ती से पालन की तैयारी कर ली है। बारामुला के गुलमर्ग और टंगमर्ग में टीमों ने काम शुरू कर दिया है। गांदरबल में भी कोविड गाइडलाइन पर पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के उधमपुर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। चिनैनी में टीमों को तैनात किया गया है। यहीं से पर्यटक पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर, सुद्धमहादेव और मानतलाई की ओर जाते हैं। पहले केवल कोविड टेस्टिंग की जा रही थी। अब बिना वैक्सीन के आने वालों को मौके पर ही टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल वीकेंड में पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोविड गाइडलाइन को दरकिनार किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड टेस्ट के साथ टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है। 

प्रदेश प्रशासन के बाद पर्यटन स्थलों में जाने वालों के लिए कोविड जांच और वैक्सीन रिपोर्ट होना जरूरी कर दी गई है। इसके बिना आगे जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। संबंधित इलाकों में लगाए गए स्टाल पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है।

- परवेज अहमद नायक, एसडीएम, चिनैनी

पंचैरी में भी कोविड टेस्ट के बाद ही मिल रहा प्रवेश
पटनीटॉप की तरह अब पर्यटन स्थल पंचैरी में भी पर्यटकों को अब कोरोना टेस्ट करवाने के बाद ही जाने की अनुमति मिलेगी। मंगलवार को कैंथगली इलाके में कोरोना टेस्टिंग का शिविर लगाकर पर्यटकों की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया। शाम तक पंचैरी में कुल 14 पर्यटक पहुंचे और सबको कोरोना टेस्ट करवाने के बाद पंचैरी में प्रवेश करने की अनुमति मिली। यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed