फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Muslims give shoulder to Kashmiri Pandit woman's funeral

जम्मू-कश्मीर: घाटी में फिर दिखी एकता की मिसाल, मुस्लिमों ने कश्मीरी पंडित महिला को दिया कंधा

Sat, 05 Jun 2021 03:06 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 05 Jun 2021 03:06 AM IST
सार

बांदीपोरा में सदियों पुरानी कश्मीर के भाईचारे की मिसाल पेश की गई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Muslims give shoulder to Kashmiri Pandit woman's funeral
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में सदियों पुराने भाईचारे को बरकरार रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अजस इलाके में एक कश्मीरी पंडित महिला का अंतिम संस्कार किया। अजस बांदीपोरा के रहने वाली स्वर्गीय काशी नाथ भट की पत्नी 90 वर्ष की रतन रानी भट का शुक्रवार तड़के उनके घर पर देहांत हो गया। खबर सुनते ही पंडित परिवार के मुसलमान पड़ोसी उनके घर पहुंचे और महिला का अंतिम संस्कार करने में परिवार की पूरी मदद की।
विज्ञापन


बांदीपुरा के अजस इलाके में आज भी कई पंडित परिवार रह रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कश्मीर घाटी से पलायन नहीं किया था और घाटी में ही रहने का फैसला किया था। तबसे ही यहां इस इलाके में पंडित-मुस्लिम भाईचारा पूरे जिले में मशहूर है। दोनों समुदाय के लोग हमेशा एक दूसरे के काम आते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने के साथ-साथ एक दूसरे का दुख दर्द भी बांटतेे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बडगाम के जंगलों में मिला लापता चार साल की बच्ची का शव, परिवार का रो-रो का बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मो अशरफ ने बताया कि पंडित महिला की मौत के बारे में पता चलने पर पूरे गांव के लोग सुबह सवेरे ही पंडित परिवार के घर पहुंचे। कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होना उनका कर्तव्य था। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने जरूरी सामग्री जुटाने में भी सहायता की। अशरफ ने कहा कि यह हमारी संस्कृति है।

महिला के बेटे ने कहा कि मुस्लिम भाइयों ने उनकी मां का अंतिम संस्कार करते समय उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की। हम हमेशा एक होकर रहे हैं और यही हमारी पहचान है। मुस्लिम भाई हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं और यह भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed