फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Mehbooba to hold a grand rally in Jammu on 22nd, preparations intensified

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में 22 को महा रैली करेंगी महबूबा, तैयारियां तेज

Sat, 18 Dec 2021 02:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Dec 2021 02:48 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों का यहां तक सवाल है तो परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्या रहती है। उस हिसाब से पार्टी निर्णय लेगी। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Mehbooba to hold a grand rally in Jammu on 22nd, preparations intensified
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 22 दिसंबर को जम्मू महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को ताकत झोंकने की अपील की है। गेस्ट हाउस में शुक्रवार को उपाध्यक्ष चौधरी हमीद और महासचिव अमरीक सिंह रीन की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू संभाग में पीडीपी को बड़ी सियासी ताकत के रूप में उबरना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए 22 दिसंबर को जम्मू के बठिंडी क्षेत्र में होने जा रही महारैली को सफल बनाकर एक संदेश देने की जरूरत है। उन्होंने कहा आम लोगों को रैली के साथ जोड़ने के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों का यहां तक सवाल है तो परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्या रहती है। उस हिसाब से पार्टी निर्णय लेगी। 
विज्ञापन


19 दिसंबर शनिवार को महबूबा राजोरी जिले के दौरे पर जाएगी और बीस दिसंबर को पुंछ जिले का दौरा करेगी 21 दिसंबर को जम्मू लौटेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रशासन से दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में 22 दिसंबर को महबूबा मुफ्ती बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद की ग्राउंड पर रैली को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम

घराना वेट लैंड के किसानों से मुलाकात करेगी महबूबा
जम्मू संभाग में किसानों को अपने पक्ष में करने का लक्ष्य बनाकर पीडीपी घराना वेटलैंड के आसपास के किसानों की भूमि लिए जाने को मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। महबूबा मुफ्ती 23 दिसंबर को घराना वेटलैंड का दौरा कर किसानों से मुलाकात कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed