फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Lulu Group to set up food processing hub in Srinagar

जम्मू-कश्मीर : लुलू ग्रुप श्रीनगर में बनाएगा खाद्य प्रसंस्करण हब, दुबई में समझौता, एलजी सिन्हा मौजूद

Thu, 06 Jan 2022 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 02:20 AM IST
सार

दुबई में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में बुधवार को एमओयू पर लुलू ग्रुप के अध्यक्ष यूसुफ अली एमए और जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Lulu Group to set up food processing hub in Srinagar
दुबई में समझौता... - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को खाद्य संस्करण और लॉजिस्टिक्स का हब बनाने के लिए दुबई के लुलू ग्रुप से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दुबई में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में बुधवार को एमओयू पर लुलू ग्रुप के अध्यक्ष यूसुफ अली एमए और जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन

एमओयू के तहत लुलू ग्रुप श्रीनगर में खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स का बड़ा हब तैयार करेगा। खास बात है कि जम्मू-कश्मीर के सेब, अखरोट, बादाम और केसर अब लुलू ग्रुप के 190 हाइपरमार्केट के माध्यम से भी विदेशों तक पहुंचेंगे। लुलू ग्रुप के हाइपरमार्केट खाड़ी सहयोग परिषद से जुड़े देशों और मिस्र में मौजूद हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता जम्मू-कश्मीर व दुबई में सहयोग और जम्मू-कश्मीर-लुलू समूह साझेदारी का और विस्तार देगा।  
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध बहुत पुराने और गहरे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल के वर्षों में लोगों से लोगों के संपर्क और व्यापार में तेजी लाई गई है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 44000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं और आगामी मार्च तक इसे 60 हजार करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइपरमार्केट में उतारा जीआई टैग केसर
लुलू ग्रुप के हाइपरमार्केट में जम्मू-कश्मीर प्रचार सप्ताह को शुरू किया गया है। इस हाइपरमार्केट में विश्व प्रसिद्ध कश्मीर का जीआई टैग केसर उतारा गया है। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के फलों को भी लुलू ग्रुप के हाइपरमार्केट में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed