फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Lieutenant Governor: Proud of bravery and sacrifice made to protect the country

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल: बहादुरी और देश की रक्षा के लिए दिए बलिदान पर गर्व है

Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
सार

सिन्हा ने ट्वीट किया कि देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दिए गए बलिदान पर गर्व है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor: Proud of bravery and sacrifice made to protect the country
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ani

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर उन्हें गर्व है। उन्होंने यह टिप्पणी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सहित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर की।

विज्ञापन


सिन्हा ने ट्वीट किया कि देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दिए गए बलिदान पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ आगे बढ़कर लड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और 257 पुलिस वीरता पदक प्राप्त होना सराहनीय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: विदेशों में भी घाटी के केसर की भारी मांग, 226 गांवों में होती है केसर की पैदावार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक बाबू राम को इस साल अशोक चक्र सम्मान (मरणोपरांत), कांस्टेबल अल्ताफ  हुसैन भट को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और स्पेशल पुलिस ऑफि सर (एसपीओ) शाहबाज अहमद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। यह सम्मान उनकी बहादुरी और मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ बलिदान के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed