{"_id":"5f7d359c47229c1dd15a9778","slug":"jammu-and-kashmir-interstate-movement-without-interruption-from-lakhanpur-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लखनपुर से बिना रोक-टोक अंतरराज्यीय आवाजाही जल्द, दो दिन में जारी होगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लखनपुर से बिना रोक-टोक अंतरराज्यीय आवाजाही जल्द, दो दिन में जारी होगा आदेश
Wed, 07 Oct 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Oct 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी पाबंदियां हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आधिकारिक रूप से दो से तीन दिन में आदेश जारी हो सकता है। कोरोना महामारी रोकथाम के लिए 24 मार्च से लखनपुर कॉरिडोर स्थापित कर अंतरराज्यीय आवाजाही पर पाबंदियां लागू हैं।
केंद्र ने पहले से ही इंटर स्टेट मूवमेंट से पाबंदियां हटाने का आदेश जारी कर रखा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में प्रवेश द्वार पर पाबंदियां अभी भी जारी हैं। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के दौरान लागू पाबंदियों को हटाने की तैयारी मुकम्मल हो गई है।
दो से तीन दिन के भीतर इन पाबंदियों को हटाने के औपचारिक आदेश जारी हो जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में पहले ही इंटरस्टेट मूवमेंट से प्रतिबंध हटाने के निर्देश हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने इसे नहीं हटाया था।
विज्ञापन
इस संबंध में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भी आम लोगों और खासकर श्रमिक व नौकरीपेशा लोगों को आ रही दिक्कतों को उजागर किया था। जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिए जा चुके हैं।

24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लखनपुर बॉर्डर सहित जिले में इंट्री के नौ अन्य रूट भी सील हैं। केंद्र की ओर से दो बार आदेश जारी कर पाबंदियां हटाने की अनुशंसा की जा चुकी है, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना टेस्टिंग को अनिवार्य रखा गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं से लेकर अंतरराज्यीय आवाजाही करने वाले लोगों को रोजाना कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अवैध इंट्री का गोरखधंधा भी चल रहा
लखनपुर में पाबंदियों का फायदा उठाकर जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से प्रवेश कराने के नाम पर गोरखधंधा पर चल रहा है। अब तक सरकारी मुलाजिमों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।