फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Infiltration attempt on New Year Day in Poonch terrorists dropped a bag using a drone

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नए साल पर घुसपैठ की साजिश, आतंकियों ने ड्रोन से गिराया बैग; सुरक्षाबलों ने किया बरामद

Thu, 01 Jan 2026 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jan 2026 01:49 PM IST
सार

पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को पुंछ में LoC के पास एक बैग मिला है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Infiltration attempt on New Year Day in Poonch terrorists dropped a bag using a drone
सुरक्षाबलों ने बरामद किया बैग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर खड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का एक नापाक प्रयास सामने आया है। सीमा पार से एक ड्रोन के माध्यम से एक संदिग्ध बैग गिराया गया था। 
विज्ञापन


इस गतिविधि का पता चलते ही नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुबह तड़के अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस संयुक्त अभियान में सेना, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) और पुलिस के जवान शामिल थे।
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान, पुलस्त्य नदी में ड्रोन से गिराया गया वह बैग बरामद करने में सफलता मिली। बैग की जांच करने पर उसमें तीन पैकेट मिले। इन पैकेटों में नशीला पदार्थ, गोलियां और एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ है। बरामद सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों को पहले से ही पाकिस्तान अथवा सीमा पार सक्रिय आतंकी संगठनों की ओर से किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की खुफिया जानकारी मिल चुकी थी। इसी इनपुट के चलते सुरक्षा बल पहले से ही उच्च अलर्ट पर थे और सतर्कता बरत रहे थे। 
 

इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण ही घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम किया जा सका और एक बड़े खतरे को टालने में मदद मिली। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed