फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: IED blast in Turkwangam area of Shopian, all safe

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की नापाक हरकत, शोपियां जिले में आईईडी ब्लास्ट

Sun, 16 May 2021 12:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 16 May 2021 12:52 PM IST
सार

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: IED blast in Turkwangam area of Shopian, all safe
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन और तुर्खवांगम क्षेत्र के बीच रविवार सुबह सुरक्षाबलों पर आईईडी हमला हुआ। हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि घाटी में शांति भंग करने के आतंकियों के प्रयासों को विफल करने में सुरक्षाबल लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

आईजीपी ने बताया कि हमें क्षेत्र में आईईडी लगाए जाने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सुरक्षा बल इसका पता लगाने गए लेकिन आतंकियों ने दूर से ही विस्फोट कर दिया। हालांकि घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कानाचक्क में पीले रंग की रोशनी दिखने के बाद चला तलाशी अभियान 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि आतंकियों ने सेना के कैस्पर वाहन के पास आईईडी को ट्रिगर किया था, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed