फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir health minister lal singh favor in gender test

लिंग परीक्षण पर पाबंदी हटाने के पक्ष में कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री

Sat, 02 May 2015 11:29 AM IST
Updated Sat, 02 May 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir health minister lal singh favor in gender test

बेटी बचाओ अभियान को कामयाब बनाने के लिए रियासत के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने एक नया फार्मूला सुझाया है। उनका मानना है कि बेटियां बचाने के लिए लिंग परीक्षण संबंधी कानून में बदलाव होना चाहिए। परीक्षण में लगी पाबंदी को हटाने पर विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बसोहली में हेल्थ एंड हेरिटेज मेले का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी के माध्यम से गर्भवती महिला के भ्रूण की जांच करवाई जाए और कन्या भ्रूण की पुष्टि होने पर सरकार कन्या के स्वस्थ और सुरक्षित जन्म की जिम्मेदारी ले, तो लिंग अनुपात की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए लिंग जांच पर पाबंदी के कानून में संशोधन पर आम राय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अस्पतालों में भ्रूण जांच की बाकायदा रिपोर्ट बनाई जाए

jammu and kashmir health minister lal singh favor in gender test

लाल सिंह ने कहा कि अभिभावकों की जवाबदेही के लिए ऐसी व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है, जिसमें वह चाह कर भी कन्या भ्रूण के साथ कुछ गलत न कर सकें।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भ्रूण जांच की बाकायदा रिपोर्ट बनाई जाए। इस रिपोर्ट की एक प्रति पुलिस को सौंपी जाए, ताकि समाज में आपराधिक प्रवृत्ति को पनपने ही न दिया जाए।

यदि इसके बावजूद कन्या भ्रूण हत्या होती है, तो दोषी अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वे इस सोच को कानूनी जामा पहनाने के पक्ष में हैं। इसके लिए वे जल्द प्रयास शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed