फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Grenade attack on Central Reserve Police Force in Tral of Pulwama ASI injured

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड हमला, एएसआई और एक नागरिक घायल

Sun, 18 Oct 2020 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Grenade attack on Central Reserve Police Force in Tral of Pulwama ASI injured
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। हमले में सहायक उप निरीक्षक आसिम अली और एक स्थानीय निवासी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मेहराजउद्दीन अहमद को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 11:30 बजे आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ग्रेनेड से हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने 180 बीएन की सीआरपीएफ पार्टी पर एक ग्रेनेड फेंका। जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई आसिम अली घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के ए कैटेगरी आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट नासिर शकील साब शाक भाई के रूप में की गई है। 

इस आतंकी का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। साथ ही घटनास्थल से बरामद अन्य सामग्री के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।  

शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को जिले के लारनू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने साझा ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की।

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद उसे आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया, लेकिन आतंकी ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया।

मुठभेड़ में लश्कर के पाकिस्तानी मूल के आतंकी को ढेर करने में सफलता हाथ लगी। आतंकी की शिनाख्त नासिर उर्फ शकील साब उर्फ शाक भाई के तौर पर हुई है। वह आतंकियों की ए श्रेणी में शामिल था। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि वह किन-किन मामलों में शामिल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed