{"_id":"591b2a4b4f1c1bcf3bf23dfa","slug":"jammu-and-kashmir-government-extended-legislative-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर सरकार ने विधायक निधि को बढ़ाकर किया तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर सरकार ने विधायक निधि को बढ़ाकर किया तीन करोड़
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Tue, 16 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अहम फैसला लेते हुए सरकार ने विधायकों का सीडीएफ बढ़ा दिया है। इसकी राशि पहले डेढ़ करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया है। प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड मानीटरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। योजना के तहत सामाजिक और विकास गतिविधियों को शामिल करने के लिए सीडीएफ को खर्च करने के दिशा-निर्देशों में भी बदलाव किया है।
नए निर्देशों में अब विधायक चिकित्सा सहायता के तहत 20 लाख तक की राशि का प्रयोग कर सकेंगे। इससे लिवर, किडनी प्रत्यारोपण, अस्थि मज्जा, हृदय प्रत्यारोपण जैसी बीमारियों का उपचार किया जा सकेगा। इसकी सीमा एक लाख रुपये प्रति मरीज तय की गई है।
बिजली बुनियादी ढांचे में एक करोड़ रुपये तक ऊर्जा विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सीडीएफ के कुल अधिकार 33.33 प्रतिशत होंगे।उप-स्टेशनों के वितरण में बढ़ोतरी के लिए राशि 30 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी। इसका आवंटन सरकार की तरफ से 12 जनवरी, 2017 को दिए आदेश के मुताबिक होगा। इसके अलावा और कई बदलाव किए हैं।