{"_id":"5f3b722f8ebc3e4ad50e4c43","slug":"jammu-and-kashmir-from-today-to-august-21-rain-is-expected-in-many-parts-meteorological-department-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आज से 21 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आज से 21 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Tue, 18 Aug 2020 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय होने के साथ अगले कई दिन तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 से 21 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जम्मू में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। संभाग के कई अन्य जिलों में भी तपिश से राहत मिली है। लेकिन उमस बरकरार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन
जम्मू में रविवार बीती रात से सोमवार तड़के तक रुक रुक कर बारिश जारी रही। यहां 14.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.1 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 45.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 28.0 और भद्रवाह में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में लेह न्यूनतम तापमान 13.1 और गुलमर्ग 14.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा
श्रीनगर में रिकॉर्ड पारा 35.7 डिग्री तक पहुंचा
कश्मीर में मानसून के बीच रिकॉर्ड तपिश जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का गर्म दिन था। इसी तरह कुपवाड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में दिन का तापमान 31.9, पहलगाम में 30.4, कोकरनाग में 32.0 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका