फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Encroachment at intersections in the city, police, municipal corporation is not taking strict action

जम्मू-कश्मीर: शहर में चौराहों पर भी अतिक्रमण, पुलिस, नगर निगम नहीं कर रहा सख्त कार्रवाई

Sat, 21 Aug 2021 10:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 21 Aug 2021 10:28 PM IST
सार

व्यस्त चौकों में आटो, रेहड़ी लग रही बेतरतीब। शहर के केसी चौक, बीसी रोड, शालामार, पुराना शहर, ज्यूल चौक समेत अन्य चौकों में हाल ऐसा ही है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encroachment at intersections in the city, police, municipal corporation is not taking strict action
जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

शहर में मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को चलने में काफी परेशानी आ रही है। एक तरफ आटो तो दूसरी ओर रेहड़ी वाले व्यवसाय कर रहे हैं। रास्तों में फड़ी वाले सामान बेच रहे हैं। इस कारण आम राहगीर काफी परेशान हो रहा है। शहर के केसी चौक, बीसी रोड, शालामार, पुराना शहर, ज्यूल चौक समेत अन्य चौकों में हाल ऐसा ही है।
विज्ञापन


बीसी रोड में रास्तों पर सामान, सड़क के दोनों किनारों पर आटो और रास्तों में फडी वाले सामान बेच रहे हैं। इसी तरह अन्य चौकों में भी अवैध रूप से अतिक्रमण हर रोज होता है। नगर निगम की ओर से भी समय-समय पर कार्रवाई होती है। रेहड़ी जब्त की जाती है। तीसरे दिन फिर से कारोबार शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार अभी तक 15 सौ से ज्यादा रेहड़ी जब्त की गई है। बीसी रोड, केसी चौक समेत अन्य जगहों में टीमें कार्रवाई कर रही है। रेहड़ी को रेहड़ी जोन और आटो को आटो जोन में लगाने की हिदायत दी गई है। इसमें पुलिस विभाग अभी तक सख्त कार्रवाई अमल में नहीं ला पाया है। अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ गया है। रस बढ़ने पर लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: भाजपा नेता  कविंद्र गुप्ता बोले सभी आरोप झूठे, इस गांव का पता ही नहीं


इनफारसमेंट विंग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बीसी रोड समेत अन्य जगहों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। रास्तों पर सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। - सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम जम्मू

संडे बाजार भी बिगड़ रहा व्यवस्था
संडे बाजार से भी रास्तों पर सामान बेचने वाले बाहरी राज्यों के लोगों का कब्जा हो रहा है। पुराना शहर, सिटी चौक और शालामार तक रास्तों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। रविवार को सामान बेचने वाले रास्तों में सामान बेचते हैं। ऐसे में लोगों को सड़कों से गुजरना पड़ता है। रविवार को चार से पांच लोग घायल भी हो रहे थे। पुलिस ने बीते दिनों सख्ती करते हुए सामान जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed