ट्रक से कश्मीर जा रहे चार आतंकियों को जवानों ने मार गिराया, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी से सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल बान टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
सुबह पांच बजे के करीब चावल से लदे एक ट्रक में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का समूह जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जा रहा था। ट्रक को नाके पर रोका गया और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक में सवार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग करते हुए आतंकी जंगल की तरफ भाग निकले। जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को मार गिराया। जबकि एसओजी के दो जवान घायल हुए हैं।
घायल जवानों में अखनूर के कुलदीप राज (32) और नील कासिम बनिहाल रामबन के मोहम्मद इशाक मलिक (40) शामिल हैं। दोनों को गर्दन में चोट आई है। घायल जवानों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
An encounter has started near Ban Toll Plaza in Jammu. More details awaited.#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) November 19, 2020
Jammu and Kashmir: Security tightened in Udhampur as an encounter between terrorists and security forces is underway near Ban toll plaza.
— ANI (@ANI) November 19, 2020
(visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tzbTnJPIua
ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं, बान टोल प्लाजा के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद उधमपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
नगरौटा एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को पूरी खबर थी कि आतंकी पाक से कश्मीर आ रहे हैं, जिला पंचायत चुनाव में हमले की साजिश रची जा रही थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बताया कि आतंकियों के पास से कुल 11 एके-47 राइफलें बरामद की हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल बरामद और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
ट्रक का चालक फरार हो गया है। सीआरपीएफ हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। जो आतंकी मारे गए हैं हो सकता है वो पाकिस्तान के हो। डीडीसी चुनाव को हर हाल में सफल बनाएंगे