फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Kulgam, including increase of seven assembly seats in Jammu and Kashmir read five big news of the state

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जम्मू-कश्मीर में बढ़ेंगी विधानसभा की सात सीटें समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 09 Jul 2021 04:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 09 Jul 2021 04:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने परिसीमन पर कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा। इस परिसीमन का जो ड्राफ्ट बनेगा उसे जनता के बीच रखा जाएगा, फिर जनता के जो सुझाव आएंगे उसे शामिल कर फाइनल ड्राफ्ट सामने आएगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के जतवाल में चार संदिग्धों को वर्दी पहने देखा गया, जिनके हाथों में बैग थे। जिसके बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Kulgam, including increase of seven assembly seats in Jammu and Kashmir read five big news of the state
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात सुरक्षा बलों रेडवानी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी बंद हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद सात विधानसभा सीटें बढ़ जाएंगी। इसके बाद विधानसभा में 83 सीटों की जगह 90 सीटें हो जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी हो जाएगी। यह जानकारी परिसीमन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी मौजूद थे। सुशील चंद्रा ने परिसीमन पर कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन होगा। इस परिसीमन का जो ड्राफ्ट बनेगा उसे जनता के बीच रखा जाएगा, फिर जनता के जो सुझाव आएंगे उसे शामिल कर फाइनल ड्राफ्ट सामने आएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के जतवाल में चार संदिग्धों को वर्दी पहने देखा गया, जिनके हाथों में बैग थे। जिसके बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पैरों के निशान भी देखे गए हैं। इस मामले में एसएचओ पीएस घगवाल द्वारा सूचित किया गया है कि छन कन्ना के रहने वाले रविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने सेना की वर्दी में चार व्यक्तियों को रेलवे फाटक छन कन्ना, जटवाल के पास राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में इमरजेंसी तंत्र को मजबूत बनाया जा रहा है। कोविड की तीसरी लहर की तैयारी की दिशा में 100 बिस्तर वाले नए इमरजेंसी ब्लाक को 15 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से समर्पित किया जाना प्रस्तावित है। इस तीन मंजिला ब्लॉक के निर्माण से जम्मू संभाग के दस जिलों की लाखों की आबादी को जीएमसी में मजबूत और आधुनिक इमरजेंसी सेवाएं मिल सकेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....


जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में दैनिक आधार पर पर्याप्त कोविड वैक्सीन की डोज न पहुंचने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को चिकित्सा केंद्रों से बिना वैक्सीन की डोज लिए लौटना पड़ रहा है। यही नहीं कई ऐसे लोग भी है जो कई बार वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें आगामी दिनों में आने के लिए कहा जा रहा है। इन परिस्थितियों में वैक्सीन केंद्रों पर आम लोगों की चिकित्सा स्टाफ से भी कहासुनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दोनों ही पक्षों में तनाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed