फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Encounter begins between terrorists and security forces in Shirmal area of Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के शिरमल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर

Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM IST
सार

घाटी में शांति बहाली और आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encounter begins between terrorists and security forces in Shirmal area of Shopian
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में बुधवार की शाम सुरक्षाबलों ने एक हिजबुल आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकी की  शिनाख्त अनंतनाग के सज्जाद अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद 24 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल जैसे ही उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकी छिपे हुए थे उन्होंने सेना पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा परंतु वह गोलियां चलाने लगे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। गोलियां चलने से आसपास खौफ का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकी सज्जाद अक्तूबर 2020 से सक्रिय था तथा सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई घटनाओं में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed