फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir DGP Instructed police personnel that lockdown should strictly follow

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी बोले- लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं पुलिस कर्मी

Sat, 15 May 2021 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 May 2021 11:23 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या प्रदेश में 2.40 लाख के पार हो गई है। प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए कर्फ्यू की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसका सख्ती से पालन कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir DGP Instructed police personnel that lockdown should strictly follow
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर करन नगर और पीसीआर कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कारोना संक्रमण से बचाव किया जाए। एसओपी को पूरी तरह से लागू कर पालन किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारोना की दूसरी लहर के कारण लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जवान भी अपनी जान की रक्षा करें। इस दौरान कारोना से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना महामारी रोकथाम के लिए सभी 20 जिलों में कर्फ्यू की मियाद को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां अब 24 मई सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी। अनिवार्य सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं के लिए दी गई छूट जारी रहेगी, लेकिन अन्य तमाम गतिविधियों पर सख्ती होगी। इससे पूर्व जारी आदेश के तहत कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सोमवार सुबह सात तक लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने 8 अप्रैल को आठ जिलों के शहरी इलाकों में रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया था। बाद में इसे सभी 20 जिलों के शहरी इलाकाें में लागू किया गया। मामले बढ़ने पर पाबंदियाें को बढ़ाने के फैसले लिए गए।

ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed