फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir DDC election: Refugees get voting rights after seven decades of conflict

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: सात दशक के संघर्ष के बाद शरणार्थियों को मिला मतदान का अधिकार

Sat, 28 Nov 2020 08:18 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 28 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir DDC election: Refugees get voting rights after seven decades of conflict
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अनुच्छेद 370 हटने के बाद  प्रदेश में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। यह चुनाव कई समुदायों के लिए खास रहा। इन चुनावों में पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी, वाल्मीकि, गोरखा समुदाय के लोगों ने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। सात दशक के लंबे संघर्ष के बाद इन लोगों को प्रदेश में मतदान करने का अधिकार मिला।

विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में कुल 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू में 64.2 प्रतिशत जबकि कश्मीर में 40.65 प्रतिशत मतदान किया गया है। इस दौरान सांबा, आरएसपुरा, अखनूर, हीरानगर में इन समुदाय के लोगों ने मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 1.5 लाख से अधिक शरणार्थी हैं, जो पिछले सात दशकों से मतदान के अधिकार से वंचित थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार इन लोगों को मतदान करने को अधिकार मिला। जम्मू शहर के बाहरी इलाके अखनूर के गारी में मतदान करने पहुंची पश्चिमी पाकिस्तान से आई युवा शरणार्थी सुजाती भारती ने कहा कि वह अब अपने आपको स्वतंत्र महसूस कर रही हैं। वे प्रदेश के अन्य लोगों के साथ पहली बार वोट देने के लिए कतार में खड़ी थीं। इस दिन को देखने के लिए हमारे लोगों ने सात दशक तक का लंबा संघर्ष किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों बाद मिला न्याय, उज्जवल भविष्य देखने के लिए करता है प्रेरित  
 चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमने न्याय, समानता और स्वतंत्रता जैसे शब्द सुन रखे थे लेकिन पहली बार हम उन्हें महसूस कर रहे हैं। 67 वर्षीय बिशन दास ने कहा कि आज हमें अपना अधिकारी मिला है। यह दिन हमें उज्जवल भविष्य देखने के लिए प्रेरित करता है। अब हमारी युवा पीढ़ी को भी प्रदेश के अन्य युवाओं की तरह रोजगार मिल सकेगा। हमारा वोट नहीं होने से पहले उम्मीदवार हमसे दूरी बनाते थे, आज वह उम्मीदवार कई बार हमारे दरवाजों पर आकर वोट देने की अपील करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed