{"_id":"617e46e16825de5c381dde40","slug":"jammu-and-kashmir-chief-secretary-said-vaccinate-five-lakh-people-within-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मुख्य सचिव बोले- एक सप्ताह के भीतर पांच लाख लोगों को लगाएं टीका, जागरूकता अभियान में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मुख्य सचिव बोले- एक सप्ताह के भीतर पांच लाख लोगों को लगाएं टीका, जागरूकता अभियान में लाएं तेजी
Sun, 31 Oct 2021 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने कहा कि मरीजों के शुरुआती परीक्षण विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल को लेकर सख्ती से काम करने के साथ एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना कार्रवाई तेज करने को कहा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने संभागीय और जिला प्रशासनों से कोविड की दूसरी खुराक के लिए अनिवार्य अंतराल अवधि पूरी करने वाले जम्मू-कश्मीर के करीब पांच लाख लोगों को एक सप्ताह के भीतर कोविड टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। आर्थिक गतिविधियों को बहाल होने, स्कूलों को फिर से खोलने और बड़े पैमाने पर पर्यटन गतिविधियों के साथ अर्थव्यवस्था के गति पकड़ने में स्थानीय आबादी की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। मुख्य सचिव ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के बैठक कर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को जिलों में टीकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ कोविड संक्रमणों और उभरते हुए हाटस्पाट का जल्द पता लगाकर उनकी परीक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन श्रीनगर को संक्रमण मामलों में किसी भी वृद्धि के प्रति सतर्क रहने और संक्रमण के अनुरूप कमजोर आबादी के दैनिक परीक्षण पर गहनता से ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में आतंकी संगठनों के कई ठिकानों पर एनआईए का छापा, अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इसके साथ मौसम के साथ आए बदलाव में इंफ्लूएंजा जैसे संक्रमण (आईएलआई) और गंभीर तीव्र संक्रमण (एसएआरआई) वाले रोगसूचक रोगियों के शुरुआती परीक्षण और अलगाव पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों को सख्ती से काम करने के साथ एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना कार्रवाई तेज करने को कहा। इसके साथ लोगों में कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आईईसी अभियान में तेजी लाने को कहा गया।