फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir CBI questioned former minister Lal Singh, these are allegations

जम्मू-कश्मीरः पूर्व मंत्री लाल सिंह से सीबीआई ने की पूछताछ, ये हैं आरोप

Thu, 28 Jan 2021 05:19 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir CBI questioned former minister Lal Singh, these are allegations
सीबीआई - फोटो : ani

रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर भूमि पर अतिक्रमण मामले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद लाल सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई ने पूर्व मंत्री को बुलाकर कई सवाल पूछे। उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। पूर्व मंत्री लाल सिंह से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने  इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


सीबीआई ने पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी कांता अंदोत्रा के आरबी एजूकेशनल ट्रस्ट, पूर्व उपायुक्त अजय सिंह जम्वाल, तत्कालीन मढ़ीन तहसीलदार अवतार सिंह, तत्कालीन नायब तहसीलदार छन्न अरोड़ियां देसराज, गिरदावर रामलाल और तत्कालीन पटवारी सुदेश कुमार समेत कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


विवादित जमीन पर एजूकेशनल ट्रस्ट के स्कूल, बीएड और नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले में सितंबर 2020 में जम्मू और कठुआ में स्थित 10 ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें चल और अचल संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई ने इससे पूर्व जून माह में सरकारी और वन भूमि पर अतिक्रमण संबंधी प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather Today: कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, भीषण बर्फबारी ने पर्यटकों को किया आकर्षित, देखिए तस्वीरें

यह हैं आरोप
सीबीआई की एफआईआर में आरोप हैं कि ट्रस्ट ने सरकारी अमले से मिलीभगत कर चरागाह भूमि को बगीचा दर्शाकर ट्रस्ट के नाम 100 कनाल से ज्यादा भूमि कर दी। एग्रेरियन रिफॉर्म्स एक्ट में 100 स्टैंडर्ड कनाल से ज्यादा भूमि किसी के नाम नहीं हो सकती। अधिकारियों ने हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़े ट्रस्ट को 32 कनाल ज्यादा भूमि दे दी। यही नहीं, 316 कनाल 17 मरला भूमि की गलत गणना करते हुए अधिकतम सीमा को लांघा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed