{"_id":"60a0ef66b41b9271113de3f4","slug":"jammu-and-kashmir-bridge-not-opened-even-after-three-months-of-completion-of-repair-work-in-marh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मढ़ में मरम्मत कार्य पूरा होने के तीन माह बाद भी नहीं खोला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मढ़ में मरम्मत कार्य पूरा होने के तीन माह बाद भी नहीं खोला पुल
Sun, 16 May 2021 03:39 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 16 May 2021 03:39 PM IST
सार
मढ़ से जम्मू आने वाली मुख्य सड़क पर पुल के पास लोनिवि ने फेंक रखा है मलबा, हादसों का बना डर।
विज्ञापन
जम्मू पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मढ़ क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आई है। मढ़ से जम्मू की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर बने पुल के पास तीन माह से मलबे का ढेर लगा है, सारा मलबा अब सड़क के बीच आ गया है, जिससे हादसों का डर बना रहता है।
स्थानीय निवासी समाजसेवी तरसेम लाल शिंदे ने बताया कि तीन महीने पहले विभाग ने मढ़ में बने पुल की मरम्मत का काम करवाया था। तब उन्होंने दूसरी जगह से गाड़ियों को आने-जाने के लिए पाइपें डालकर रास्ता तैयार किया था। अब पुल के काम को पूरा किए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक विभाग ने इसे खोला नहीं है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घर से बेवजह निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जा सकते हैं पुलिस थाने
विज्ञापन
पुल के किनारे पर थोड़ी जगह होने के कारण सभी लोग गाड़ियां, वहीं से निकालते हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। तरसेम लाल ने विभाग के उच्च अधिकारी से मांग की कि रास्ते में पड़े मलबेे को जल्द हटाया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या हल नहीं कि तो प्रदर्शन करेंगे।
अभी पुल का पास कुछ काम पेंडिंग पड़ा है, जिसे पूरा करने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा। लोग बिना मंजूरी के इस रास्ते से जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से निर्माण सामग्री नहीं मिल पा रही है, जिससे देरी हो रही है। - मनीश गुप्ता, जेई, लोक निर्माण विभाग, मढ़