फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Attempted acid attack on female teacher, accused teacher absconding

जम्मू-कश्मीर: महिला शिक्षक पर एसिड हमले का प्रयास, आरोपी शिक्षक फरार

Sat, 13 Feb 2021 12:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 13 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Attempted acid attack on female teacher, accused teacher absconding
acid attack

जम्मू-कश्मीर के मेंढर थाने में एक महिला शिक्षक पर एसिड फेंकने का प्रयास करने के आरोप में एक पुरुष शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक फरार है। उसकी पहचान जफर इकबाल खान निवासी बालाकोट के रूप में हुई है। एसएचओ मंजूर अहमद कोहली ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के  अनुसार शुक्रवार को महिला शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार गोल्द गांव के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक जफर इकबाल खान ने उस पर एसिड हमला किया है। आरोपी ने गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली। एसिड फेंकने में असफल होने के बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर:सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकल रही तीखी धूप
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर जिले में घटना को लेकर सनसनी मची हुई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326-बी, 354 और महिला पर अत्याचार एवं कीमती सामान चुराने के जुर्म में 382 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed