फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Assembly Speaker Abdul Rahim Rather said Waqf bill violates Article 25 of Constitution

Waqf Bill: जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर बोले- विधेयक संविधान के अनुच्छेद 25 उल्लंघन करता है

Thu, 03 Apr 2025 03:06 PM IST
श्याम जी. एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कहा, 'संविधान का अनुच्छेद 25 भारत के लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। मुझे लगता है कि कल का विधेयक संविधान द्वारा प्रदत्त उस अधिकार का उल्लंघन करता है।'

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Assembly Speaker Abdul Rahim Rather said Waqf bill violates Article 25 of Constitution
जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास करा लिया। सरकार को एनडीए के सभी घटक दलों का जबरदस्त समर्थन मिला और विधेयक के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया। वहीं, इसके विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसके साथ ही विधेयक के राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कहा, 'संविधान का अनुच्छेद 25 भारत के लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। मुझे लगता है कि कल का विधेयक संविधान द्वारा प्रदत्त उस अधिकार का उल्लंघन करता है।'

विज्ञापन


विज्ञापन

वक्फ की लाखों-करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया
वहीं, भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में जो बहस हुई, उससे एक बात साफ हो गई है कि वक्फ की लाखों-करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया है। यह विधेयक वक्फ बोर्ड में व्याप्त कुप्रबंधन को दूर करने के लिए लाया गया है। वक्फ के अधीन संपत्तियां हमारे मुस्लिम भाइयों के कल्याण के लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए दान की गई हैं और उनके प्रबंधन के लिए यह कानून लाया गया है। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण झूठ फैला रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी वक्फ संपत्तियां हमारे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed