फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Army becomes angel for Gujjar family stranded in Siyojdhar

जम्मू-कश्मीर: सियोजधार में फंसे गुज्जर परिवार के लिए देवदूत बनी सेना

Sun, 30 May 2021 10:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 30 May 2021 10:12 PM IST
सार

बैटल फील्ड नर्सिंग सहायक ने बीमार महिला की जांच कर दवाएं उपलब्ध करवाई।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army becomes angel for Gujjar family stranded in Siyojdhar
सेना

विस्तार

उधमपुर जिले के डुडू से 35 किलोमीटर दूर दुर्गम पहाड़ों पर सियोज धार में गुज्जर परिवार के लिए सेना देवदूत बनकर पहुंची। परिवार की एक महिला काफी बीमार हो गई थी और आबादी से दूर इस इलाके में कोई स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में सेना की आवाम से समन्वय बनाने वाले गश्ती दल को महिला के बीमार होने की जानकारी मिली। बैटल फील्ड नर्सिंग सहायक ने बीमार महिला का ऑक्सीजन स्तर, ब्लड प्रेशर आदि जांचने के बाद परामर्श दिए और दवाएं भी उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वे कठुआ जिले से 11 हजार फुट ऊंचाई पर सियोज धार पर पहुंचे थे, जहां मां की हालत खराब हो गई थी। बेचैनी महसूस करने के साथ ही परिवार के लिए भी दिक्कतें बढ़ गई थीं, क्योंकि आसपास कोई भी मेडिकल सुविधा नहीं थी। सेना की ओर से मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही दवाएं भी उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने सेना की टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महामारी के साथ महंगाई ने तड़के में लगाई आग, जानिए कितने बढ़ गए दालों के दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने के साथ ही दर्जनों गुज्जर डेरे कठुआ से डोडा, उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन आदि जगहों के लिए निकल पड़ते हैं। बीते महीने ही कठुआ जिले के बनी में पहाड़ों का रूख कर रहे ऐसे ही डेरे भारी बर्फबारी की चपेट में आ गए थे और कई सदस्य बीमार भी हो गए थे। बनी प्रशासन के साथ-साथ सेना ने उन तक भी राशन, दवा आदि की मदद पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed