फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Animal care center will be built in Rupnagar, Municipal Corporation has taken five kanals of land from JDA

जम्मू-कश्मीर: रूपनगर में बनेगा पशु देखभाल केंद्र, नगर निगम ने जेडीए से ली पांच कनाल जमीन

Thu, 26 Aug 2021 08:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 26 Aug 2021 08:17 PM IST
सार

चारदीवारी का काम शुरू करवाया। इस सेंटर पर 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Animal care center will be built in Rupnagar, Municipal Corporation has taken five kanals of land from JDA
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के रूपनगर में पांच कनाल भूमि में नगर निगम पशु देखभाल केंद्र (एनिमल केयर सेंटर) बनाएगा। वीरवार को मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने इसका नींव पत्थर रखा। पहले चरण में इस सेंटर पर 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छोटे-बड़े सभी बीमार और घायल मवेशियों का उपचार होगा।

विज्ञापन


यह केंद्र निगम का दूसरा इस तरह का केंद्र होगा। इसमें ओपीडी, ओटी रूम, लैब, ब्लड टेस्टिंग सुविधा, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड भी होगा। पहले चरण में चारदीवारी का काम होगा, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने जेडीए से यह जमीन ली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सिलेक्शन ट्रायल के बीच पहुंचे शिखर धवन, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


चारदीवारी के बाद इसमें शेड, कुत्ताघर, ओपीडी, ओटी रूम, स्टाफ रूम बनेगा। इसका डिजाइन तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग इसका नक्शा तैयार कर रही है। शिलान्यास के मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा, पार्षद रेखा मन्हास भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed