{"_id":"6127a68f8ebc3e7a26047f7f","slug":"jammu-kashmir-shikhar-dhawan-arrived-in-the-middle-of-the-selection-trial-young-players-filled-with-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सिलेक्शन ट्रायल के बीच पहुंचे शिखर धवन, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सिलेक्शन ट्रायल के बीच पहुंचे शिखर धवन, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश
Thu, 26 Aug 2021 08:04 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
सिलेक्शन कैंप के दौरान खिलाड़ियों के बीच पहुंचे शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत की।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान में जारी अंडर-19 सिलेक्शन ट्रायल कैंप के बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहुंचे। शिखर धवन को अपने बीच पाकर युवा खिलाड़ी झूम उठे। इस दौरान धवन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और अपने खेल में सुधार के लिए ज्यादा मेहनत करने को कहा।
विज्ञापन
शिखर धवन परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू आए हैं। सिलेक्शन कैंप के दौरान खिलाड़ियों के बीच पहुंचे शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने सिलेक्शन ट्रायल में युवाओं की बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी देखी और जेकेसीए के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद, घाटी में तपिश और जम्मू में बढ़ी उमस
विज्ञापन
अपने चहेते खिलाड़ी को अपने बीच पाकर युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान जेकेसीए की उप-समित के सदस्य मिथू भी मौजूद रहे। उन्होंने जेकेसीए द्वारा आयोजित करवाए जा रहे सिलेक्शन ट्रायल से शिखर धवन को अवगत करवाया।