{"_id":"60f708fcbc66d526df0131e5","slug":"jammu-and-kashmir-anantnag-police-stopped-14-youths-from-joining-terrorism-explained-them-to-their-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने 14 युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने से रोका, समझाकर किया अभिभावकों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने 14 युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने से रोका, समझाकर किया अभिभावकों के हवाले
Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
सार
काउंसलिंग कर इन भटके हुए युवाओं को अभिभावकों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
घाटी के युवा आतंकी बन रहे हैं
विस्तार
अनंतनाग जिले के गुमराह युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के पुलिस ने युवाओं के साथ परामर्श-सह-बातचीत सत्र आयोजित किया, ताकि उन्हें आतंकवाद समर्थक और राष्ट्र विरोधी प्रचार का शिकार होने से रोका जा सके। जिला पुलिस कार्यालय में युवाओं की काउंसलिंग कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि 18 से 22 वर्ष की आयु के 14 लड़के सोशल मीडिया पर विभिन्न स्थानीय आतंकवादियों के साथ लगातार संपर्क में थे और उन्हें पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों द्वारा आतंकी संगठनों में भर्ती होने का लालच भी दिया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों की उचित देखभाल करें और उनकी गतिविधियों, कार्यों और व्यवहार पर नजर रखें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कॉलेज-विश्वविद्यालयों में वैकल्पिक दिनों में ही लगेंगी क्लासेज, ऑनलाइन क्लासीज रहेंगी जारी
माता-पिता को आगे आना चाहिए और अपने बच्चों की ऐसी किसी भी गतिविधि की रिपोर्ट करनी चाहिए ताकि विशेषज्ञों द्वारा परामर्श के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में लाया जा सके। अनंतनाग पुलिस ने लड़कों की उचित काउंसलिंग की और बाद में उन्हें माता-पिता को सौंप दिया।