{"_id":"61058d6e7eec35495d4cff22","slug":"jammu-and-kashmir-aamir-khan-meets-lg-manoj-sinha-discusses-new-film-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा
Sat, 31 Jul 2021 11:20 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:20 PM IST
सार
आतंकवाद के दौर में वादियों से लगभग नाता तोड़ चुके बॉलीवुड को दोबारा से आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की जा रही है।
विज्ञापन
आमिर खान और किरण राव ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शनिवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान ने मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की फिल्म नीति को लेकर चर्चा हुई। एलजी कार्यालय की ओर से ट्वीट में बताया गया कि आज मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की गई जो जल्द ही जारी होगी। चर्चा में बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर के गौरव को पुनर्जीवित करने और इसे एक पसंदीदा फिल्म शूटिंग स्थल बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने भी आमिर खान और किरण राव से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर उन्होंने चर्चा की। आतंकवाद के दौर में वादियों से लगभग नाता तोड़ चुके बॉलीवुड को दोबारा से आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू दौरे पर पहुंचे गुलाम नबी आजाद, व्यापार मंडल ने की मुलाकात
विज्ञापन
इसके तहत फिल्म नीति का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न पर्यटन स्थलों का ब्योरा तैयार किया गया है जो फिल्मों की शूटिंग के लिए मनभावन लोकेशन स्थल बन सकते हैं। इसके साथ ही उप राज्यपाल तथा उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं तथा कलाकारों से कुछ समय पहले मुंबई में मिल चुके हैं।