{"_id":"60fc4d7c0d579b24741c2867","slug":"jammu-and-kashmir-500-bedded-pediatric-hospital-to-be-built-in-bemina-pediatric-care-facilities-will-be-strengthened-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बेमिना में बनेगा 500 बिस्तर वाला बाल चिकित्सा अस्पताल, घाटी में होंगी बाल चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बेमिना में बनेगा 500 बिस्तर वाला बाल चिकित्सा अस्पताल, घाटी में होंगी बाल चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मजबूत
Sat, 24 Jul 2021 10:57 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:57 PM IST
सार
प्रमुख अस्पतालों पर बाल रोगियों का लोड कम होगा।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के बेमिना में बाल चिकित्सा देखभाल को मजबूत बनाने के लिए 500 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण पर अनुमानित 114.81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह शिशु मृत्युदर को और कम करने के लिए उच्च जोखिम वाले बाल चिकित्सा मामलों के प्रबंधन के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं और उपकरण से लैस होगा।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में बेमिना अस्पताल को प्रशासनिक मंजूरी दी गई। बैठक में बताया गया कि नए अस्पताल से कश्मीर संभाग में बाल चिकित्सा देखभाल सुविधाओं को मजबूत करेगा। इसके साथ मौजूदा प्रमुख अस्पतालों पर बाल रोगियों का लोड कम होगा।
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण मातृत्व, नवजात और बाल चिकित्सा देखभाल चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। यह परियोजना आधुनिक आधार पर महत्वपूर्ण बाल चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन करेगी। यह अस्पताल कश्मीर संभाग में बाल रोग में उत्कृष्ठता केंद्र के रूप में काम करेगा। कोविड महामारी के दौरान संभावित आगामी लहरों को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमरनाथ छड़ी मुबारक यात्रा: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा पहलगाम, कोरोना से बचाव के लिए की विशेष प्रार्थना
वागूरा-जैनाकोट ट्रांसमिशन लाइन का विस्तार होगा
जम्मू। प्रशासनिक परिषद की बैठक में विद्युत विकास विभाग की ओर से प्रस्तावित वागूरा-जैनाकोट की 220 केवी डीसी लाइन के साथ परिचालन क्षमता को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परियोजना में विद्युत विकास विभाग 0.4 एसीएसआर को 220 केवी (डीसी 220 केवी लाइन का पुनसंचालन) के सर्किट-2 के हाई टेंपरेचर लो सैग कंडक्टर (एचटीएलएस) द्वारा प्रति स्थापित करेगा।
इनकी अनुमानित लागत 24.29 करोड़ रुपये है। यह परियोजना विभाग को अतिरिक्त भार की मांग को पूरा करने, टीएंडडी घाटे को कम करने और श्रीनगर, बारामुला व गांदरबल जिलों में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम बनाएगी। इसके अलावा उन्नत वागूरा-जैनाकोट लाइन 220 केवी अमरगढ़ जैनाकोट डीसी ट्रांसमिशन लाइन के आउटेज के मामले में पावर बैक अप भी प्रदान करेगी।