{"_id":"61291e7909743b746630dcd6","slug":"jammu-and-kashmir-166-new-corona-cases-in-24-hours-122-in-kashmir-and-44-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में 166 नए कोरोना मामले, कश्मीर में 122 और जम्मू में 44 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में 166 नए कोरोना मामले, कश्मीर में 122 और जम्मू में 44 मामले
Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM IST
सार
जम्मू जिले में नौ, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में दस, कठुआ में दो, किश्तवाड़ में 17, पुंछ में दो और रियासी में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में कोरोना के 166 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कश्मीर में 122 व जम्मू संभाग में 44 नए मामले आए हैं। जीएमसी राजोरी में एक मरीज की मौत हुई। वहीं 66 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू जिले में नौ, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में दस, कठुआ में दो, किश्तवाड़ में 17, पुंछ में दो और रियासी में एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में 57, बारामुला में 16, बडगाम में 19, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में छह, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में तीन, गांदरबल में 17, कुलगाम में एक संक्रमित मरीज पाया गया है। नए मरीजों के मिलने और स्वस्थ होने वाले मरीजों में अंतर बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या फिर बढ़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1149 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दिसंबर 2023 तक बन जाएगी 14 किमी लंबी जोजिला टनल, सर्दी में भी जारी रहेगा काम
विज्ञापन
जम्मू संभाग में 345 व कश्मीर में 804 सक्रिय मरीज हैं। वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4405 पर पहुंच गया है। जम्मू संभाग में 2164 व कश्मीर में 2241 मरीज कोरोना संक्रमण से अब तक जान गंवा चुके हैं।